Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

31 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण का समापन, 23 महिलाओं को मिला स्वरोजगार का प्रशिक्षण

मंडला, 18 जून 2026

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट-आरसेटी) मंडला द्वारा जिला आजीविका मिशन के तत्वावधान में आयोजित 31 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन 18 मई से 17 जून तक किया गया, जिसमें स्व-सहायता समूहों से जुड़ी एवं गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाली 23 महिलाओं ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सलवार-सूट, लहंगा, स्कूल ड्रेस सहित विभिन्न प्रकार के परिधानों की सिलाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही उद्यमिता विकास, स्वरोजगार स्थापना तथा व्यवसाय संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी दी गईं, जिससे महिलाएं स्वयं का रोजगार स्थापित कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रतिभागियों का लिखित एवं मौखिक मूल्यांकन किया गया। समापन कार्यक्रम में सेंट-आरसेटी के निदेशक श्री राजेश राय ने महिलाओं को बैंक ऋण एवं विभिन्न बीमा योजनाओं की जानकारी देते हुए स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

Related posts

एचपीवी टीकाकरण अभियान में मंडला प्रदेश में प्रथम स्थान पर

Reva India News

कलेक्टर ने विद्या मानिकपुरी को चैक देकर की आर्थिक सहायता

Reva India News

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर एक बगिया माँ के नाम कार्य का शुभारंभ सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत औरई में किया 

Reva India News

Leave a Comment