Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सहभागिता से करें सामाजिक चेतना केन्द्रों का संचालन – हर्षिका सिंह समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

मण्डला 19 अप्रैल 2022

नव साक्षर योजना के संबंध में आयोजित बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि सामाजिक चेतना केन्द्रों के माध्यम से 15 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को साक्षर बनाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सामाजिक चेतना केन्द्रों का संचालन ग्राम स्तर पर शाला भवन अथवा ग्राम पंचायत भवन में करें। इन केन्द्रों के संचालन में समाज के सभी वर्गों का सहयोग प्राप्त करें।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि 30 अप्रैल तक जनशिक्षक तथा शिक्षकों के माध्यम से सर्वे कराते हुए निरक्षरों की सूची तैयार करते हुए अक्षरसाथी का चिन्हांकन भी करें। अक्षरसाथी के रूप में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी, सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों के सदस्यों को भी जोड़ें। कलेक्टर ने कहा कि 1 मई से सामाजिक चेतना केन्द्रों का संचालन प्रारंभ करें तथा 15 मई तक अध्यापन से प्राप्त फीडबैक के आधार पर निरक्षरों का वर्गीकरण करें। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नवभारत साक्षर योजना की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि सभी बीआरसी, बीएसी शाला जाने वाले अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं का जाति प्रमाण पत्र बनवाना सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों से फार्म भरवाकर संबंधित लोकसेवा केन्द्रों में जमा करें। कलेक्टर ने कहा कि 15 मई तक सभी विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र बनवाना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार स्कूली छात्र-छात्राओं तथा एसएमसी के सदस्यों के आयुष्मान पंजीयन का कार्य 30 अप्रैल तक पूर्ण कराएं। उन्होंने 12 से 14 वर्ष के बच्चों के वैक्सीनेशन के संबंध में भी समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि बीआरसी वैक्सीनेशन से छूटे बच्चों की पता सहित सूची सीईओ जनपद तथा बीएमओ को उपलब्ध कराएं। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संपन्न हुई इस बैठक में जिला परियोजना समन्वयक बीपी ठाकुर, एपीसी हीरेन्द्र वर्मा एवं मनीष दुबे सहित समस्त बीआरसी, बीएसी एवं जनशिक्षक उपस्थित रहे।

Related posts

संभागायुक्त ने गेहूं खरीदी व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Reva India News

जिले में हुई औसत वर्षा की जानकारी

Reva India News

युवा कांग्रेस के युवा शक्ति समागम कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मंडला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशु जैन 27 दिसम्बर को भोपाल में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बीवी श्रीनिवास जी की अगुवाई में मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के पदभार ग्रहण एवं युवा शक्ति समागम कार्यक्रम में जिला युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष आशु जैन के साथ विधानसभा अध्यक्ष मंडला राहुल सिंगौर, जिला महासचिव हनी बर्वे, जिला महासचिव दिनेश दिन्नू पटेल, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव कोविद सिंह ठाकुर, बिछिया विधानसभा अध्यक्ष विकास साहू, मयंक रघुवंशी एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मिलित हुए l

Reva India News

Leave a Comment