Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*नैनपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई — आबकारी एक्ट के प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार*

पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नैनपुर श्री मनीष राज के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नैनपुर श्री मंशाराम वगेन के नेतृत्व में *अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नैनपुर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के एक प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों* को गिरफ्तार किया है।

 

थाना नैनपुर में पंजीबद्ध अपराध अंतर्गत मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। *आरोपियों के कब्जे से 11 पेटी अंग्रेजी शराब, ₹30,000 नगद तथा घटना में प्रयुक्त एक एक्सयूवी कार बरामद की गई। जप्त मशरूका का कुल अनुमानित मूल्य ₹8,74,000 है।*

 

*गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।* उल्लेखनीय है कि इसी प्रकरण में आरोपी विक्रम पांडे को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।

 

*गिरफ्तार आरोपी*

1. तुषार श्रीधर, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक-1, नैनपुर।

2. विशाल पटेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी निवारी, थाना नैनपुर।

3. साहिब सिंह अरोरा उर्फ सोमी सरदार, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक-10, नैनपुर।

 

 

*जप्त सामग्री*

11 पेटी अंग्रेजी शराब, ₹30,000 नगद, एक एक्सयूवी कार

 

 

*कुल अनुमानित जप्त मशरूका मूल्य* : ₹8,74,000/-

 

 

*सराहनीय भूमिका*

उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक विक्रम सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक शेख शमद, आरक्षक नवीन, आरक्षक प्रशांत एवं आरक्षक आशीष की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts

निर्वाचन क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु तहसीलदार नैनपुर नियुक्त

Reva India News

अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाकर स्वच्छ भारत अभियान के संकल्प को साकार करें नागरिकों में नशा की प्रवृत्ति को समाप्त कर नशा मुक्त समाज का निर्माण करें नगर पालिका मंडला प्रांगण में जिला स्तरीय स्वच्छता ही सेवा का कार्यक्रम और मद्य निषेध सप्ताह का शुभारंभ हुआ नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने उपस्थित जन समुदाय को स्वच्छता और नशामुक्ति की शपथ दिलाई स्वच्छता ही सेवा अभियान में एनआरएलएम के 379 ग्राम संगठनों ने भाग लिया और 1756 किलो प्लास्टिक कचरा का संग्रहण किया जिले के सभी विकासखंडों में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जनपद स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न हुए

Reva India News

उमंग स्कूल हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम के तहत शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

Reva India News

Leave a Comment