Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मण्डला जिले में रोजगार के लिए अपार संभावनाएं- जिला पंचायत अध्यक्ष ’युवा संगम मेला’ में 52 युवाओं को चयन  

17 जून 2025, मंडला

जिला प्रशासन मण्डला के निर्देशानुसार जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, आईटीआई एवं जिला रोजगार कार्यालय मण्डला द्वारा संयुक्त रूप से नगरपालिका परिसर के टाऊनहॉल में रोजगार, स्वरोजगार अप्रेंटिसशिप ’युवा संगम मेला’ का सफल आयोजन किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था।

मेले में विभिन्न शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता के 98 युवाओं ने पंजीयन कराया। जिसमें कुल 6 निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार लेते हुए 52 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा 5 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, संयुक्त कलेक्टर सीएल वर्मा, सहायक संचालक श्री बलराम यादव, अन्य पिछड़ा वर्ग के उपसंचालक श्री दिलीप श्रीवास, आईटीआई प्राचार्य श्री आरएस वड़कडे, जिला रोजगार कार्यालय श्री डीके साहू, अनिल दुबे, विकास मिश्रा, भूपेन्द्र चंद्रौल, शंभु धुर्वे, कर्णसिंह धुर्वे, आनंद मरावी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

अप्रेंटिसशिप मेला ’युवा संगम मेला’ को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने कहा कि मण्डला जिले में रोजगार के लिए अपर संभावनाएं है। सरकार की महात्वकांक्षी योजनाओं का लाभ लेते हुए युवाओं अपनी रुचि और कौशल के अनुसार सफलतापूर्वक अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे जो भी काम शुरू करें, उसे विकसित करते हुए जिले और प्रदेश में अपना परचम लहराएं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि युवा संगम के माध्यम से हर महिने 25 से 50 युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास कर रहे है। मंच संचालन एसके शर्मा द्वारा किया गया।

Related posts

सामान्य प्रेक्षक डॉ. राजू नारायण स्वामी मंडला पहुंचे

Reva India News

कलेक्टर ने की उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

कलेक्टर की अध्यक्षता में 19 सितंबर को जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक संपन्न होगी

Reva India News

Leave a Comment