Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दस्तक अभियान के तहत 5 हजार से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग, 21 जुलाई तक चले अभियान में डायरिया, निमोनिया एवं कुपोषण की रोकथाम पर विशेष फोकस

मंडला, 21 जुलाई 2026

जिले में बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित दस्तक अभियान के तहत 14 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। अभियान के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं की संयुक्त टीमों ने घर-घर पहुंचकर पांच वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहन्ती ने बताया कि दस्तक अभियान प्रदेश की एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य गतिविधि है, जिसका संचालन स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य पांच वर्ष तक के बच्चों में डायरिया, निमोनिया, कुपोषण एवं अन्य बाल्यकालीन बीमारियों की समय रहते पहचान कर उपचार सुनिश्चित करना है, ताकि बाल मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।

अभियान के अंतर्गत बच्चों को ओआरएस एवं जिंक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए तथा 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आयरन-फोलिक एसिड (आईएफए) अनुपूरण भी कराया गया। साथ ही गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान कर आवश्यकतानुसार उपचार एवं रेफरल की व्यवस्था की गई।

14 जुलाई से 21 जुलाई तक अभियान की प्रमुख उपलब्धियों में 5 वर्ष तक के 5005 बच्चों की स्क्रीनिंग कर ली गई है जिसमें से तीन कुपोषित बच्चों की पहचान हुई है। स्क्रीनिंग के दौरान ही 4,480 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी गई। सामान्य दस्त से प्रभावित 161, गंभीर निर्जलीकरण का एक सहित कुल 4,240 बच्चों को ओआरएस पैकेट वितरित किए गए हैं। स्क्रीनिंग के दौरान निमोनिया से प्रभावित 5 बच्चों की पहचान भी की गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि यदि पांच वर्ष तक के बच्चों में दस्त, बुखार, सांस लेने में तकलीफ अथवा कुपोषण के लक्षण दिखाई दें तो उन्हें तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उपचार कराएं तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित अभियानों में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

Related posts

राज्यपाल श्री पटेल ने प्रो. स्मिता सहस्रबुद्धे को कुलपति नियुक्त किया राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर की होंगी कुलपति

Reva India News

यातायात नियमों का पालन करते हुए चलाए जा सकेंगे वाहन

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर साईकिल रैली, मैराथन, सेफ्टी वॉक तथा महिला क्रिकेट का हुआ आयोजन

Reva India News

Leave a Comment