Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बाघ दिवस पखवाड़ा अंतर्गत संवाद आयोजित

मंडला, 21 जुलाई 2026

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में राष्ट्रीय बाघ दिवस पखवाड़े के अंतर्गत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कान्हा टाइगर रिजर्व के एस.डी.ओ. आशीष पांडे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बाघ और अन्य वन्यजीवों की उपयोगिता पर पीपीटी के माध्यम से विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाघ केवल एक वन्यजीव नहीं, बल्कि हमारे जंगलों की सेहत का प्रतीक है। प्राचार्य कल्पना नामदेव ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संवाद विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी हैं। इससे किताबी ज्ञान के साथ-साथ छात्रों में प्रकृति के प्रति व्यावहारिक समझ विकसित होती है। पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के प्रभारी व इको क्लब मास्टर ट्रेनर अखिलेश उपाध्याय ने पर्यावरण पारिस्थितिकी तंत्र में बाघ की मुख्य उपादेयता और खाद्य श्रृंखला में उसकी भूमिका को रेखांकित किया। इसके साथ ही उन्होंने विश्व प्रसिद्ध कान्हा नेशनल पार्क की अनूठी विशेषताओं और वहां के प्रबंधन से छात्रों को रूबरू कराया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण पारिस्थितिकी तंत्र के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में इको क्लब उत्कृष्ट विद्यालय के पर्यावरण प्रहरी छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वन्यजीव संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर एन.एस.एस. प्रभारी प्रवीण अग्रवाल सहित विद्यालय के इको क्लब छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण किया गया।

Related posts

आज मनाया जाएगा ’सुशासन दिवस’

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन एवं समाधान ऑनलाईन के प्रकरणों को गंभीरता से लें – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में बालिका छात्रावास मण्डला में आयोजन

Reva India News

Leave a Comment