Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आकाशीय बिजली/बज्रपात से बचाव हेतु सुझाव

मंडला, 21 जुलाई 2026

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहन्ती ने जानकारी दी कि वर्षा ऋतु में आकाशीय बिजली गिरने की अधिक संभावना होती है। आकाशीय बिजली/बज्रपात के लिए बाहरी गतिविधियों खेतों, औद्योगिक स्थान, लोडिंग और अनलोडिंग जैसे निर्माण और साम्रगी हेंडलिंग वाले स्थानों पर काम करने वाले लोग सर्वाधिक संवेदनशील होते है। विशेष रूम/कमरा से उंची नुकीली संरचनाओं पेड़ों पर बज्रपात की अधिक संभावना होती है एवं एक ही स्थान पर कई बार बज्रपात हो सकता है। आकाशीय बिजली वर्ष के किसी भी समय गिर सकती है, परन्तु मानसून के पूर्व जून-जुलाई में आमतौर पर ऐसी घटनाएं अधिक होती है। दोपहर एवं सायंकाल के मध्य आकाशीय बिजली की घटनाएं सर्वाधिक देखी गई है। रबर सोल के जूते अथवा टायर से बचाव नही हो सकता है। यह आवश्यक नही है कि बारिश के दौरान ही बज्रपात हो, ऐसी घटना वर्षा ऋतु में तूफान के 10 मील के दायरे तक संभावित हो सकती है। आकाशीय बिजली की घटना तूफान आने के पहले व बाद में भी घटित हो सकती है।

 

सुरक्षित संरचना/घर/कार्यस्थल के भीतर सुरक्षात्मक उपाय

 

बिजली एवं इलेक्ट्रॉनिक के समस्त उपकरणों के संपर्क से दूरी बनायें एवं उन्हें पावर प्लग से पृथक करें, ताकि मुख्य सप्लाई से बिजली का प्रवाह नही हो पाये, घरेलू अथवा कार्यालयीन समस्त विद्युत उपकरणों अथवा विद्युत आउटलेट से जुड़ी किसी भी चीज का उपयोग न करें। बिजली का प्रवाह किसी भी इलेक्ट्रिकल्स सिस्टम मोबाइल, रेडियो और टेलीविजन, रिसेप्सन सिस्टम और क्रांकीट की दीवारें फर्श में धातु के तारों के माध्यम से हो सकता है, घर व कार्यालयों में अर्थिंग होना सुनिश्चित करें। खुले हुए खिड़की दरवाजे, धातु के पाइप इत्यादि के पास खड़े न रहे, पानी के धातु के पाइप से बिजली प्रवाहित हो सकती है, बिजली गिरने की संभवना हो तो पाइप लाइन से दूर रहें।

 

घर से बाहर सुरक्षात्मक उपाय

 

बिजली का प्रवाह करने वाली सामग्री से दूर रहें। धातु के मचान, उपकरण, पानी के पाइप या प्लविंग सहित बिजली का संचालन करने वाली सामग्री सतहों के संपर्क से बचें। पहाड़ी, टेकरी, बिजली के खंभे, टेलीफोन के खंभे, ऊँचा पेड़, इमारतों की छत, बड़ी मशीनें जैसे बुलडोजर, क्रेन, ट्रेक्टर वाहनों से दूर रहें। विस्फोट संभावित क्षेत्रों तथा उद्योग स्थलों से तत्काल सुरक्षित स्थल की ओर प्रस्थान करें। धातु युक्त वाहन साइकिल, दो पहिया वाहन अथवा अन्य वाहन से तुरंत किसी सुरक्षित स्थान पर जायें। व्यक्ति यदि पैदल सड़क पर है, तो उसे तत्काल किसी मकान के अंदर या सुरक्षित स्थान पर संरक्षण लेना चाहिए। आकाशीय बिजली की गर्जना सुनाई देने के पश्चात न्यूनतम 30 मिनिट तक सुरक्षित स्थान पर रहे। मवेशियों को भी घर के बाहर न रखें।

Related posts

गले में फंसा 6 सेंटीमीटर लम्बा मछली का कांटा, जिला चिकित्सालय मंडला में सफल उपचार

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 11 मार्च 2023

Reva India News

दूरस्थ अंचल से आई महिलाओं-बालिकाओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  

Reva India News

Leave a Comment