Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला कलेक्टर ने किया प्रशासनिक कार्य विभाजन अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियाँ

मंडला, 25 अगस्त 2026

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी राहुल नामदेव धोटे ने प्रशासनिक कार्य सुविधा के दृष्टिगत जिला प्रशासन के प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं, जो आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेंगे। जारी आदेश के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को विभिन्न दाण्डिक, राजस्व एवं विविध शाखाओं का प्रभार सौंपा गया है। श्री शैलेंद्र चौधरी (आईएएस 2025), एसडीएम मंडला इन्हें तहसील मंडला के दाण्डिक एवं राजस्व प्रकरणों के निपटारे के साथ-साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने, भू-अर्जन/नजूल, निर्वाचन संबंधी कार्यों और रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। श्रीमती नदीमा शीरी, संयुक्त कलेक्टर इन्हें वित्त/स्थापना, नाजरात, जनसुनवाई, समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक की जानकारी संकलन, विधानसभा प्रकोष्ठ एवं मुख्यमंत्री/मुख्य सचिव मॉनिटरिंग जैसी महत्वपूर्ण शाखाओं का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। श्रीमती सोनल सिडाम, संयुक्त कलेक्टर इन्हें स्थानीय निर्वाचन, नजूल एवं भाड़ा नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, जनशिकायत एवं सतर्कता शाखा, डीयूडीए तथा मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कार्यालयों के पत्रों के त्वरित निराकरण हेतु नोडल अधिकारी का प्रभार दिया गया है। श्रीमती क्षमा सराफ, डिप्टी कलेक्टर इन्हें भू-अर्जन/बरगी पुनर्वास एवं हालोन परियोजना, जिला कोषालय निरीक्षण, सिविल सूट तथा जनगणना संबंधी कार्य सौंपे गए हैं। श्री राजेश कौशिक, डिप्टी कलेक्टर इन्हें भू-अभिलेख, सांख्यिकी, प्रपत्र व लेखन सामग्री, आंतरिक लेखा परीक्षण तथा संभागीय व राज्य स्तरीय बैठकों के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 3 अगस्त 2023

Reva India News

मिशन शक्ति अंतर्गत बिछिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  

Reva India News

बाबा ईश्वरशाह का 50 वाँ प्राकट्य  

Reva India News

Leave a Comment