Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा सेवा समागम एवं नर्मदा संवाद जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

मंडला, 25 अगस्त 2026

म.प्र. जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में संवाद योजना अंतर्गत रेवा-सेवा समागम एवं नर्मदा संवाद जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला मंडला में आयोजित हुई। शुभारंभ साध्वी मनीषा दीदी, विचारक श्री पंकज पाण्डेय एवं प्रांत प्रमुख श्री नैनसुख द्वारा माँ नर्मदा पूजन से किया गया।

जिला समन्वयक श्री सुशील बर्मन ने स्वागत भाषण व नर्मदा सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की। श्री नैनसुख ने परिवारिक संस्कारों व कर्तव्यबोध पर जोर दिया। मुख्य अतिथि साध्वी मनीषा दीदी ने कहा कि जन अभियान परिषद समाज और शासन के बीच सेतु का कार्य कर रही है, उन्होंने रामचरितमानस के प्रसंगों से नर्मदा के निर्मल प्रवाह को बनाए रखने का आह्वान किया। प्रशिक्षण में नर्मदा संरक्षण, प्राकृतिक खेती, नर्मदा परिक्रमा व घाट संस्कृति पर जानकारी भी विस्तार से जानकारी दी गई।

Related posts

प्रदेश में 22 सीएम राइज स्कूल भवन पूर्णता की ओर

Reva India News

जलवायु परिवर्तन में मानव के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव, एडवायजरी जारी

Reva India News

गांधी मैदान में किया गया वृक्षारोपण

Reva India News

Leave a Comment