Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य किया नवीन कार्य विभाजन

मंडला, 1 सितम्बर 2026

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मण्डला द्वारा प्रशासनिक कार्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिले में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा, सहायक कलेक्टर एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य नवीन कार्य विभाजन का आदेश जारी किया गया है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

श्री शाश्वत सिंह मीना मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं पदेन अपर कलेक्टर इन्हें पदेन अपर संचालक शिक्षा, पदेन अपर आयुक्त आदिवासी विकास, सर्व शिक्षा अभियान, महिला एवं बाल विकास, वन स्टॉप सेंटर, राजीव गांधी जल ग्रहण मिशन, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, पर्यटन एवं पुरातत्व विकास, तथा विभिन्न वित्त विकास निगमों सहित 20 प्रमुख योजनाओं व शाखाओं का प्रभारी बनाया गया है।

श्री हुनेन्द्र कुमार घोरमारे, प्रभारी अपर कलेक्टर इन्हें कार्यपालिक दण्डाधिकारी के समस्त अधिकारों के साथ भूमि अर्जन, नजूल नवीनीकरण, भू-राजस्व मामलों, स्थापना, जिला निर्वाचन, सूचना का अधिकार और विविध शाखाओं का दायित्व सौंपा गया है।

श्रीमती नदीमा शीरी, संयुक्त कलेक्टर इन्हें वित्त/स्थापना, नाजरात, राजस्व लेखापाल, जनसुनवाई, लोक सेवा गारंटी, सीएम हेल्पलाइन एवं ई-गवर्नेंस शाखा का प्रभारी बनाया गया है।

श्रीमती सोनल सिडाम, संयुक्त कलेक्टर स्थानीय निर्वाचन, राहत धर्मस्व एवं आपदा प्रबंधन, जनशिकायत/सतर्कता, जिला शहरी विकास अभिकरण तथा मानवाधिकार एवं राहत शाखाओं का प्रभार संभालेंगी।

श्री सचिन जैन, डिप्टी कलेक्टर प्रवाचक शाखा, जिला संस्थागत वित्त एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की मॉनिटरिंग का कार्य देखेंगे।

श्री कुलदीप पटेल अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी बिछिया। श्री शैलेन्द्र चौधरी अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी मण्डला। श्री सी.एल. वर्मा अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी निवास। श्री आशुतोष महादेव सिंह ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी नैनपुर। श्री संस्कार बावरिया अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी घुघरी। सभी अनुविभागीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, कानून-व्यवस्था व राजस्व प्रकरणों के निराकरण, विकास कार्यों के पर्यवेक्षण तथा निर्वाचन एवं प्रोटोकॉल से संबंधित समस्त दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

Related posts

*जिला मंडला हरदहा समाज का पुनर्गठन* काछी

Reva India News

प्रोजेक्ट ज्ञानार्जन 2.0 के अंतर्गत चयन परीक्षा संपन्न हुई

Reva India News

150 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

Leave a Comment