Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नेत्रदान महादान पखवाड़े में 39 हितग्राहियों की हुई नेत्र जांच 28 को निःशुल्क चश्मे वितरित

मंडला, 3 सितम्बर 2026

राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता कार्यक्रम के अंतर्गत 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक नेत्रदान महादान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत गोंझी के चुटका आवासीय कॉलोनी में नेत्र परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश तथा बीएमओ बम्हनी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में नेत्र चिकित्सा सहायक बम्हनी श्री अशोक पाण्डेय एवं श्री अम्ब्रीस पटेल ने स्कूली बच्चों सहित कुल 39 हितग्राहियों की आँखों की जांच की। जांच के बाद 28 हितग्राहियों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। इस दौरान उपस्थित लोगों को नेत्रदान के महत्व तथा स्कूली बच्चों को आंखों से संबंधित विभिन्न बीमारियों, उनकी रोकथाम और आंखों की देखभाल के संबंध में स्वास्थ्य शिक्षा दी गई। कार्यक्रम के दौरान तीन हितग्राहियों ने नेत्रदान के लिए घोषणा पत्र भरकर अपनी सहमति प्रदान की।

Related posts

2 बार मवेशियों को बंद होने पर पशुमालिक पर होगी कार्यवाही

Reva India News

गुरू गोबिंद सिंह जी की जीवन यात्रा सभी के लिए प्रेरणादायी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

कलेक्टर ने किया ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment