Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

’प्रोजेक्ट नई उड़ान भाग-2’ के अंतर्गत 8 ग्रामों में प्रयोगशाला कार्यक्रम का हुआ संचालन मण्डला 6 जुलाई 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन में जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए दूरस्थ ग्राम पंचायतों में निवासरत छात्रों में वैज्ञानिक अभिरूचि विकसित करने एवं पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य करवाने के लिए समस्त विकासखण्ड में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के संयोजन में  चलित प्रयोगशाला (मोबाइल लैब) का भ्रमण एवं प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में बिछिया ब्लॉक में ग्राम लफरा, बरबसपुर माल एवं मंडला ब्लॉक में बकौरी ग्राम पंचायत, नैनपुर ब्लॉक में जेवनारा एवं छत्तरवाड़ा तथा मवई ब्लॉक में ग्राम टिकरिया, नारायणगंज के ग्राम जेवरा एवं देवरी कला में चलित प्रयोगशाला (द्वितीय चरण) का आगमन हुआ तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति में शिक्षकों द्वारा पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य कराये गये, साथ ही विद्यार्थियों ने भी सभी प्रयोगों को किया एवं समझा। जिससे विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। प्रायोगिक कार्यक्रम में कार्यस्थल पर कुल 154 विद्यार्थी, 23 शिक्षक एवं ग्राम के 28 जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर ने विनीता को चैक देकर की आर्थिक सहायता

Reva India News

कान्हा नेशनल पार्क में कार्यशाला आयोजित

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment