Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला जिले में अब तक 1041.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

मंडला, 3 सितम्बर 2026

जिले में चालू वर्षा ऋतु के दौरान 3 सितंबर 2026 तक कुल 1041.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले की सामान्य वार्षिक वर्षा 1326.2 मिलीमीटर है। इस प्रकार अब तक जिले में सामान्य वर्षा का 82.63 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है।

भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय मंडला से जारी दैनिक वर्षा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले में 1558.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अब तक 23.4 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

1 जून से 3 सितंबर तक मंडला में 1041.1 मिमी, नैनपुर में 973.8 मिमी, बिछिया में 1125.0 मिमी, निवास में 1111 मिमी, घुघरी में 1071.6 मिमी, नारायणगंज में 1223.3 मिमी, 3 सितंबर को जिले में 334.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। तहसीलवार इस दिन सबसे अधिक मंडला में 60.2 मिमी, जबकि नैनपुर में 46.2 मिमी, बिछिया में 55.9 मिमी, निवास में 58.2 मिमी, घुघरी में 55.6 मिमी तथा नारायणगंज में 58.2 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

Related posts

महा-युवा संगम मेला 20 जनवरी को कलेक्टर की पहल पर युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध

Reva India News

नवांकुर संस्था आदिवासी बैगा विकास समिति मंडला द्वारा शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई

Reva India News

समीक्षा से सीखने और सुधार करने की आवश्यकता जांच के आधार पर काउंसलिंग और उपचार की व्यवस्था करें – डॉ. सिडाना कलेक्टर ने की मातृ एवं शिशु मृत्यु दर की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment