Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अहिल्या यादव को मिली आर्थिक मजबूती और सम्बल

मंडला, 29 सितम्बर 2026

ग्राम सुभरिया की रहने वाली श्रीमती अहिल्या यादव एक सामान्य ग्रामीण परिवार से आती हैं। गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान पोषण और स्वास्थ्य देखभाल ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए एक प्रमुख चुनौती रहती है। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा संचालित ’प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ माताओं के लिए एक संबल बनकर उभरी है।

अहिल्या यादव ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत अपना पंजीयन कराया, जिसके पश्चात उन्हें शासन द्वारा निर्धारित वित्तीय सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हुई। इस सहायता राशि का उपयोग उन्होंने गर्भावस्था के दौरान उचित खान-पान, आवश्यक पोषण सामग्री तथा दवाइयों के प्रबंध के लिए किया।

योजना के माध्यम से वित्तीय मदद मिलने से अहिल्या यादव को सही समय पर उचित पोषण और स्वास्थ्य देखभाल मिली। इससे न केवल उनका स्वास्थ्य बेहतर हुआ, बल्कि नवजात शिशु के उचित लालन-पालन के लिए भी आर्थिक सहारा मिला।

अहिल्या यादव बताती हैं कि इस योजना ने उनके चेहरे पर खुशी और मन में एक नई निश्चिंतता ला दी है। मुझे ’प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ का प्रत्यक्ष लाभ मिला है। इस महत्वाकांक्षी और कल्याणकारी योजना के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।

Related posts

कल नर्मदा घाटों पर होगा श्रमदान, दिलाई जाएगी स्वच्छता की शपथ

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ’आनंदम’ में जरूरतमंदों के लिए कम्बल दान किए आनंदम खुशियों के द्वार में कोई भी नागरिक कम्बल दान कर सकता हैं

Reva India News

कार्यकर्ता एवं सहायिका की अनन्तिम सूची जारी

Reva India News

Leave a Comment