Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के शिविर की तिथि में संशोधन

मंडला, 3 सितम्बर 2026

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत जिले में आयोजित होने वाले शिविरों की तिथियों में संशोधन किया गया है। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार बिछिया विकासखंड का शिविर अब 5 सितंबर 2026 को जनपद पंचायत बिछिया में आयोजित होगा। शिविर के लिए अनुविभागीय अधिकारी एवं जनपद पंचायत बिछिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। अभियान के तहत मैदानी भ्रमण, जनसंवाद और शिविरों के माध्यम से आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण, लंबित प्रकरणों की समीक्षा तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य प्रशासन को जनता के बीच पहुँचाकर समस्याओं का समाधान करना और शासन की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाना है।

Related posts

जिले में 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

*युवा कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण सहित चुनाव कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका*

Reva India News

सीएम राइज विद्यालय में मॉडल अनुरूप अन्य विद्यालयों की मैपिंग शीघ्र पूर्ण करें

Reva India News

Leave a Comment