Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जय यादव-जय माधव से गूंजा मंडला, यादव समाज ने निकाली भक्तिमय भव्य वाहन रैली

              मंडला। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यादव समाज की आस्था और एकजुटता का अनोखा संगम देखने को मिला। जय यादव-जय माधव के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा जब जिला यादव समाज ने स्वामी सीताराम वार्ड स्थित यादव समाज भवन-श्री राधाकृष्ण मंदिर से भव्य वाहन रैली निकाली। रैली में भक्ति, उमंग और उत्साह का ऐसा माहौल बना कि महिलाएं, बच्चे और युवा भावविभोर होकर डांस करते नजर आए। तीन सितंबर की रात से ही मंदिर में भजन-कीर्तन, अभिषेक और महाआरती का सिलसिला चलता रहा। चार सितंबर को सुबह हवन, पूजन और पाठ के बाद रैली शुरू हुई। छोटे-छोटे बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण और श्री राधा रानी के स्वरूप में सजाकर रथ पर बिठाया गया। आसपास के गांवों से स्वजातीय बंधु बड़ी संख्या में पहुंचे। डीजे पर भक्तिमय गानों की धुन पर लोग थिरकने लगे। महिलाओं और बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने मंदिर में दर्शन-आशीर्वाद लेने के बाद रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का मार्ग यादव समाज भवन से इलाही चौक, उदय चौक, चिलमन चौक, बस स्टैंड, लालीपुर, बिझिंया कटरा, देवदरा, नेहरू स्मारक चौराहा, महाराजपुर होते हुए बैगा-बैगी चौक और बड़ चौराहा से वापस यादव समाज भवन तक रहा।

लालीपुर चौराहे पर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पमालाओं से रैली का भव्य स्वागत किया। चिलमन चौक, बस स्टैंड, देवदरा, महाराजपुर समेत कई जगहों पर लोगों ने पानी, बिस्किट और केले बांटे। विश्व हिंदू परिषद ने भी रैली का स्वागत किया। यादव समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक महीने पहले से गांव-गांव जाकर निमंत्रण दिया था। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और यादव परंपरा की गरिमा को संजोते हुए यह आयोजन समाज की एकता और भक्ति भावना का जीवंत प्रतीक बन गया। इस आयोजन को सफल बनाने में जिला यादव समाज के अध्‍यक्ष बालक़ष्‍ण यादव, युवा अध्‍यक्ष राजा यादव, रमेश यादव, भंगीलाल यादव, ललित यादव, गुलाब, प्रकाश, पवन यादव, संतोष यादव, महिला मंडल की अध्‍यक्ष श्रीमति विमलेश यादव, संजना यादव, ज्ञानवती, मिथलेश यादव, संध्‍या यादव, बजलता, शक्ति यादव, सोनाली यादव, सपना यादव सहित अन्‍य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता का सहयोग सराहनीय रहा।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 4 अप्रैल 2022

Reva India News

बीएलओ त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए डोर-टू-डोर संपर्क करें – कमिश्नर श्री अभय वर्मा कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र निवास अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 5 एवं 6 का निरीक्षण किया

Reva India News

24 दिसंबर को सुशासन दिवस की ली जायेगी शपथ

Reva India News

Leave a Comment