Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा आयोजित सप्तदिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ*

बम्हनी बंजर,मंडला– प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मंडला के द्वारा रामायण, महाभारत एवं श्रीमद् भगवत गीता पर आधारित सप्तदिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ मंगलवार, 15 सितंबर को श्री शिव साईं सिद्धेश्वर धाम मंदिर, वार्ड नंबर 15, बम्हनी बंजर, जिला मंडला में हुआ। कथा वाचक राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शिवकुमारी दीदी द्वारा सात दिनों तक रामायण, महाभारत एवं श्रीमद् भगवत गीता के आध्यात्मिक रहस्यों और जीवन उपयोगी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला जाएगा।

 

आयोजन के शुभारंभ अवसर पर मंगलवार को दोपहर 1 बजे *गायत्री मंदिर से भव्य कलश यात्रा* निकाली गई। कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए श्री शिव साईं सिद्धेश्वर धाम कथा स्थल पहुंची। श्रद्धालुओं और ब्रह्माकुमार भाई बहनों ने उत्साहपूर्वक कलश यात्रा में सहभागिता की, जिससे नगर का वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक हो गया। जगह जगह पर कलश यात्रा का स्वागत हुआ।

 

इस कार्यक्रम में मंडला क्षेत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी, ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहन एवं स्थानीय नागरिक सहित ब्रह्माकुमार भाई बहनें उपस्थित रहे।

 

*प्रथम दिन पांडव, कौरव और यादव सेना का किया आध्यात्मिक वर्णन*

 

गीता ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिन कथा वाचक *ब्रह्माकुमारी शिवकुमारी दीदी* ने महाभारत के प्रसंगों के माध्यम से *पांडव सेना, कौरव सेना एवं यादव सेना* के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि महाभारत का युद्ध केवल बाहरी रूप से लड़ा गया युद्ध नहीं था, बल्कि इसके पीछे गहरे आध्यात्मिक रहस्य छिपे हुए हैं। पांडव और कौरव सेनाओं के प्रसंगों के माध्यम से उन्होंने सत्य और असत्य, धर्म और अधर्म तथा सकारात्मक एवं नकारात्मक शक्तियों के बीच के अंतर को समझाया।

 

उन्होंने यादव सेना के प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि महाभारत के विभिन्न पात्रों एवं सेनाओं के पीछे भी आध्यात्मिक संदेश निहित है। गीता का ज्ञान मनुष्य को अपने भीतर के विकारों पर विजय प्राप्त कर सत्य, धर्म और श्रेष्ठ कर्मों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

 

यह गीता ज्ञान यज्ञ **15 सितंबर से 21 सितंबर 2026** तक आयोजित किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन **दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक** होगी। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक ज्ञान यज्ञ का लाभ लेने का आह्वान किया है।

Related posts

पाले से बचाव के लिये कृषकों को सलाह

Reva India News

जैविक खेती से हम भोजन, पानी और अन्य संसाधनों को सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने एमपीटी टूरिस्ट मोटेल में परियोजना मूल्यांकन और हितधारक परामर्श कार्यशाला को संबोधित किया

Reva India News

सरकार, दिव्यांगजनों के सामान्य जीवन यापन के लिये हर तरह की करेगी मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

Leave a Comment