मंडला, 16 सितम्बर 2026
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत मण्डला जिले के वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत मण्डला जिले के 196 यात्रियों को अयोध्या और काशी की तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। जिले के लिए अयोध्या-काशी तीर्थ यात्रा 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्ति (महिलाओं के मामले में आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट) जो आयकरदाता नहीं हैं, वे इस यात्रा के लिए पात्र हैं। इच्छुक 196 व्यक्तियों को 23 सितंबर 2026 तक अपने आवेदन जिले के सभी तहसीलदारों के पास जमा करने होंगे। यात्रा के सफल क्रियान्वयन और समन्वय के लिए संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनल सिडाम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
