Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

छात्र स्नेह धुर्वे ने लाइव ग्लिटर आर्ट से बनाया कलेक्टर का सुंदर चित्र छात्र की कलात्मक प्रतिभा को कलेक्टर ने सराहा

मंडला, 9 अक्टूबर 2026

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मधुपुरी के कक्षा 12वीं के होनहार छात्र स्नेह धुर्वे ने अपनी अद्भुत कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मंच पर लाइव ग्लिटर आर्ट के माध्यम से मंडला कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे का सुंदर चित्र बनाया। छात्र ने अपनी कला, रचनात्मकता और एकाग्रता से उपस्थित लोगों को प्रभावित किया।

स्नेह धुर्वे ने ग्लिटर आर्ट की अनूठी तकनीक का उपयोग करते हुए बेहद आकर्षक अंदाज में कलेक्टर श्री धोटे का चित्र तैयार किया। मंच पर लाइव चित्र निर्माण के दौरान छात्र की कलात्मक कुशलता और आत्मविश्वास देखने को मिला। उसकी इस प्रतिभा ने विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता और विद्यालय में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का संदेश दिया। कलेक्टर ने छात्र की इस उपलब्धि पर उसकी प्रतिभा, मेहनत और लगन की सराहना की। उसकी यह प्रस्तुति अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

Related posts

म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिछिया के अंतर्गत 195 समूह गठित,

Reva India News

सीएसईबी आधारित आवास निर्माण पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजितr

Reva India News

बीजाडांडी में चार झोलाछाप डॉक्टरों की नियम विरूद्ध चल रही क्लीनिक सील

Reva India News

Leave a Comment