**मंडला।** पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन में *नवरात्रि पर्व के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मंडला पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित* की जा रही है।

इसी क्रम में *एसडीओपी मंडला के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली श्री शफीक खान, सूबेदार श्री योगेश राजपूत, थाना स्टाफ एवं पुलिस लाइन के बल द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर फ्लैग मार्च* निकाला गया। फ्लैग मार्च *ईदगाह, राजीव कॉलोनी एवं झंडा चौक सहित प्रमुख क्षेत्रों* से निकाला गया। इस दौरान शहर के *विभिन्न दुर्गा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा* लिया गया।

*दुर्गा समितियों के पदाधिकारियों एवं आयोजकों को ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं कम रखने, वैध विद्युत व्यवस्था सुरक्षित रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश* दिए गए। साथ ही आयोजन स्थलों पर आवश्यक सावधानियां बरतने एवं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के संबंध में निर्देशित किया गया।

