Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*ग्रीन कॉरिडोर मार्ग व्यवस्था*   *नवरात्रि दुर्गा पूजन, दशहरा एवं मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा/चल समारोह के दौरान आपातकालीन एंबुलेंस सेवाओं हेतु विशेष यातायात व्यवस्था* 

*ग्रीन कॉरिडोर मार्ग व्यवस्*दिनांक 15 अक्टूबर 2026 से 25 अक्टूबर 2026 तक*

 

नवरात्रि दुर्गा पूजन, दशहरा एवं मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा/चल समारोह के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से एंबुलेंस वाहनों के आवागमन हेतु दिनांक 15/10/2026 से 25/10/2026 तक ग्रीन कॉरिडोर मार्ग व्यवस्था निर्धारित की गई है।

 

विभिन्न मार्गों से जिला अस्पताल आने-जाने वाले आपातकालीन एंबुलेंस वाहनों के लिए निम्नानुसार मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

 

*1. नारायणगंज एवं निवास रोड से जिला अस्पताल तक*

 

नारायणगंज एवं निवास रोड की ओर से आने वाले समस्त आपातकालीन एंबुलेंस वाहन कटरा बायपास से प्रवेश कर बिंझिया तिराहा → नेहरू स्मारक चौक → एलआईसी तिराहा → योजना भवन के सामने से कलेक्ट्रेट → एसपी कार्यालय → जेलघाट तिराहा → कचहरी मोहल्ला → रब्बानी चौक होते हुए जिला अस्पताल तक आ-जा सकेंगे।

 

*2. डिंडोरी एवं मोहगांव रोड से जिला अस्पताल तक*

 

डिंडोरी एवं मोहगांव रोड की ओर से आने वाले समस्त आपातकालीन एंबुलेंस वाहन आमानाला बायपास से डायवर्ट होकर राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते कटरा बायपास से प्रवेश कर बिंझिया तिराहा → नेहरू स्मारक चौक → एलआईसी तिराहा → योजना भवन के सामने से कलेक्ट्रेट → एसपी कार्यालय → जेलघाट तिराहा → कचहरी मोहल्ला → रब्बानी चौक होते हुए जिला अस्पताल तक आ-जा सकेंगे।

 

*3. बिछिया एवं पदमी रोड से जिला अस्पताल तक*

 

बिछिया एवं पदमी रोड की ओर से आने वाले समस्त आपातकालीन एंबुलेंस वाहन पदमी स्थित प्रथम ढाबा से डायवर्ट होकर पुरवा आरटीओ कार्यालय → किंगफिशर के सामने से पौड़ी तिराहा → महाराजपुर बजरंग चौक → आंगन तिराहा → कारीकोन → महिष्मती घाट → सर्किट हाउस → एलआईसी तिराहा → योजना भवन के सामने से कलेक्ट्रेट → एसपी कार्यालय → जेलघाट तिराहा → कचहरी मोहल्ला → रब्बानी चौक होते हुए जिला अस्पताल तक आ-जा सकेंगे।

 

*4. घंसौर रोड से जिला अस्पताल तक*

 

घंसौर रोड की ओर से आने वाले समस्त आपातकालीन एंबुलेंस वाहन आंगन तिराहा → कारीकोन → महिष्मती घाट → सर्किट हाउस → एलआईसी तिराहा → योजना भवन के सामने से कलेक्ट्रेट → एसपी कार्यालय → जेलघाट तिराहा → कचहरी मोहल्ला → रब्बानी चौक होते हुए जिला अस्पताल तक आ-जा सकेंगे।

 

*5. बम्हनी, नैनपुर एवं पिंडरई रोड से जिला अस्पताल तक*

 

बम्हनी, नैनपुर एवं पिंडरई रोड की ओर से आने वाले समस्त आपातकालीन एंबुलेंस वाहन महाराजपुर → आंगन तिराहा → कारीकोन → महिष्मती घाट → सर्किट हाउस → एलआईसी तिराहा → योजना भवन के सामने से कलेक्ट्रेट → एसपी कार्यालय → जेलघाट तिराहा → कचहरी मोहल्ला → रब्बानी चौक होते हुए जिला अस्पताल तक आ-जा सकेंगे।

 

*उद्देश्य: आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना तथा नवरात्रि, दशहरा एवं मूर्ति विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना।*

Related posts

राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह की प्रतिमा का मंत्री श्रीमती उइके ने किया अनावरण जारगा-जारगी में किया सामुदायिक भवन का भूमिपूजन

Reva India News

फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने मुक्की गेट के सीनियर गाइड प्रीतम यादव से की लंबी बातचीत

Reva India News

जिले में 39 कोरोना केस मिले

Reva India News

Leave a Comment