Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रशिक्षण के लिए 4 दिसंबर तक करें आवेदन

मंडला, 26 नवम्बर 2026

जिला पंचायत के हथकरघा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा कौशल एवं तकनीकी विकास योजना 2021 के अंतर्गत बुनकरों को बुनियादी प्रशिक्षण, कौशल उन्नयन एवं बुनाई प्रशिक्षण तथा करघा और उपकरण उपलब्ध कराने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक बुनकर, स्व सहायता समूह, अशासकीय एवं शासकीय संस्थाएं, सहकारी समितियां तथा मास्टर उद्यमी 4 दिसंबर 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

हथकरघा संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के तृतीय त्रैमास के लिए कुल 5 लाख 17 हजार 900 रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इसमें सामान्य वर्ग के प्रशिक्षण के लिए 1 लाख 71 हजार 350 रुपये, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 1 लाख 71 हजार 350 रुपये, अनुसूचित जाति वर्ग के प्रशिक्षण के लिए 1 लाख 36 हजार 400 रुपये तथा करघा एवं उपकरण प्रदाय के लिए 38 हजार 800 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

विभाग के अनुसार निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। योजना की पात्रता एवं अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8989723206 एवं 9098886157 पर कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

पाठा से सिंगोधा होकर सिकोसी पहुंची नर्मदा पथ सर्वेक्षण एवं जनजागरण  यात्रा  

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के उचित उपचार कराने हेतु रात्रि में जिला चिकित्सालय पहुंचे

Reva India News

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 64 आवेदकों की समस्या

Reva India News

Leave a Comment