Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*मंडला पुलिस ने राष्ट्रीय मोटर साइकिल रैली का किया स्वागत

मंडला, 19 अक्टूबर 2026।

 

पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन में आज मंडला पुलिस द्वारा एकता नगर, गुजरात में होने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होने रवाना हुई *राष्ट्रीय मोटर साइकिल रैली में शामिल ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के दलों का मंडला पुलिस द्वारा एमपीटी (MPT), मंडला में स्वागत* किया गया।

 

स्वागत समारोह के दौरान मंडला पुलिस के उपस्थित अधिकारियों द्वारा रैली में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत कराया गया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम के पश्चात दोनों राज्यों के पुलिस दल जबलपुर के लिए रवाना हुए, जहाँ उनका रात्रि विश्राम प्रस्तावित था।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सतीश चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक श्री सुनील नागवंशी, निरीक्षक श्री वेदराम हनोते एवं सूबेदार श्री योगेश राजपूत उपस्थित रहे।

Related posts

डिप्टी कलेक्टर ने किया मैपिंग कार्यों का निरीक्षण

Reva India News

प्रभारी कलेक्टर ने मानिकसरा में सार्वजनिक कूप निर्माण का किया निरीक्षण

Reva India News

7 मार्च को सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 अभियान की शुरूआत

Reva India News

Leave a Comment