Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता सत्र आयोजित

मंडला, 19 नवम्बर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री विनोद परस्ते के मार्गदर्शन में शासकीय महाविद्यालय अंजनिया, तहसील बिछिया में वन स्टॉप सेंटर द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने बाल विवाह के दुष्परिणामों, बाल अधिकारों तथा संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्ष से कम आयु की बालिका एवं 21 वर्ष से कम आयु के बालक का विवाह कानूनन अपराध है। बाल विवाह में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है। सत्र में पॉक्सो अधिनियम, जेंडर आधारित हिंसा, लिंग परीक्षण एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 तथा बाल विवाह रोकथाम हेतु जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 07642-252699 की जानकारी दी गई। इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से बाल विवाह के विरुद्ध संकल्प भी लिया गया।

पैरालीगल वॉलेंटियर श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने निःशुल्क विधिक सहायता, हिट एंड रन योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना, किशोर न्याय अधिनियम एवं साइबर सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने विधिक सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 15100 के संबंध में भी अवगत कराया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कु. रिया रघुवंशी एवं मदन कुमार राय को उपहार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नवीन हरदहा, डॉ. राजकुमार सिंगौर, डॉ. सुंधी लाल मरकाम, डॉ. घनश्याम झारिया, डॉ. सुरेन्द्र लिलहारे, डॉ. विजय मौर्य, डॉ. गरिमा धाबड़ा, डॉ. प्रशांत यादव एवं बहुउद्देशीय कार्यकर्ता श्री हरिशंकर कछवाहा उपस्थित रहे।

Related posts

आमजनांे को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें – श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने किया सिविल अस्पताल नैनपुर का निरीक्षण

Reva India News

संचालनालय वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली का पुनगर्ठन कर 47 नवीन पदों के सृजन एवं प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट के गठन का अनुमोदन लोकतंत्र सैनानियों के संबंध में की गई घोषणा को दी अनुमति मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय

Reva India News

प्रशासन आपके द्वार: धरमपुर में लगा चैपाल, ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी

Reva India News

Leave a Comment