Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आयुष्मान निरामयम् योजना से कुसुम बैरागी को मिली राहत निःशुल्क ऑपरेशन से दूर हुई पेट दर्द की समस्या

मंडला, 22 अक्टूबर 2026

प्रधानमंत्री आयुष्मान निरामयम् योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हितग्राहियों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में जिले के मोहगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिगारपुर, सेक्टर देवगांव निवासी 63 वर्षीय श्रीमती कुसुम बैरागी को योजना के अंतर्गत निःशुल्क उपचार का लाभ प्राप्त हुआ।

श्रीमती कुसुम बैरागी, पति श्री अमरदास बैरागी, वर्ष 2025 से लगातार पेट दर्द की समस्या से पीड़ित थीं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें समुचित उपचार प्राप्त करने में कठिनाई हो रही थी। इस दौरान क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता एवं ए.एन.एम. द्वारा उन्हें प्रधानमंत्री आयुष्मान निरामयम् योजना की जानकारी दी गई तथा उपचार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहयोग से 29 अगस्त 2026 को उन्हें सुखसागर अस्पताल, जबलपुर में उपचार के लिए ले जाया गया। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक जांच के उपरांत ऑपरेशन किया गया। योजना के अंतर्गत उनका निःशुल्क एवं सफल उपचार संपन्न हुआ।

उपचार के पश्चात श्रीमती कुसुम बैरागी को लंबे समय से चली आ रही पेट दर्द की समस्या से राहत मिली है। योजना से लाभान्वित होने पर उन्होंने एवं उनके परिजनों ने शासन-प्रशासन, जिला कलेक्टर तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री आयुष्मान निरामयम् योजना जरूरतमंद हितग्राहियों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने तथा आर्थिक कठिनाइयों के कारण स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रहने की स्थिति को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Related posts

8 से 22 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन जिला स्तरीय विभागीय समन्वय बैठक संपन्न  

Reva India News

1 कोरोना पॉजीटिव

Reva India News

जनसुनवाई में मिला त्वरित न्याय: दिव्यांग होरी लाल को मौके पर मिली ट्राई-साइकिल

Reva India News

Leave a Comment