Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पारंपरिक खेल महोत्सव में लौटे बचपन के दिन पतंगबाजी से रस्साकसी तक खेल महोत्सव बना लोगों के आकर्षण का केंद्र

मंडला, 14 जनवरी 2026

जिला प्रशासन के तत्वावधान में कुम्भ स्थल पर आयोजित पारंपरिक खेल महोत्सव ने लोगों को बचपन की यादों से जोड़ते हुए उत्साह और उमंग का रंग बिखेर दिया। यह आयोजन जिलेवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जहां पारंपरिक खेलों का रोमांच और प्रतियोगिताओं की जीवंतता देखने को मिली।

महोत्सव में पतंगबाजी, गिल्ली-डंडा तथा रस्साकसी जैसे लोकप्रिय खेलों का आयोजन किया गया। इन खेलों में प्रतिभागियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ भाग लेकर माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जिला प्रशासन एवं पत्रकारों के बीच हुई रस्साकसी प्रतियोगिता रही, जिसमें दोनों पक्षों ने जोर-आज़माइश करते हुए दमखम दिखाया। इस प्रतिस्पर्धा ने दर्शकों के बीच खूब उत्साह पैदा किया और तालियों की गूंज के साथ आयोजन की रौनक और बढ़ गई।

महोत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारी संस्कृति और पारंपरिक खेलों को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पारंपरिक खेल महोत्सव में जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना, एडिशनल एसपी श्री शिवकुमार वर्मा, एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्री संस्कार बावरिया सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्रकारों, बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों ने भी साथ मिलकर पतंगबाजी की और गिल्ली-डंडा खेलकर बचपन की यादों को ताज़ा किया।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने बचपन के दिनों को याद कर उन्हें जीना है। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं, साथ ही नई पीढ़ी को भी अपने लोक खेलों से जोड़ते हैं।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खेलों का आनंद लिया और आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में उत्साह, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे और पारंपरिक खेलों का आनंद लिया।

Related posts

*हीरापुर में पनिका समाज जागरूकता बैठक 9 को*

Reva India News

अमानक औषधि पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

Reva India News

9 मार्च को श्रवण बाधित दिव्यांग शिविर

Reva India News

Leave a Comment