Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निवास में प्रस्फुटन समिति शक्ति संचय प्रशिक्षण संपन्न

मंडला, 23 अक्टूबर 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में आदिवासी जनकल्याण विकास संस्थान निवास द्वारा ग्राम पंचायत मोहगांव में सेक्टर स्तरीय प्रस्फुटन समिति शक्ति संचय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती मंजू कुलस्ते मुख्य अतिथि तथा संभाग समन्वयक श्री रवि बर्मन, विकासखंड समन्वयक श्री सूरज बर्मन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण में 5 ग्रामों की प्रस्फुटन समितियों के सदस्य एवं नवांकुर सखियों सहित 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया। चार सत्रों में जन अभियान परिषद का परिचय, समितियों का स्वयंसेवी संगठन के रूप में उन्नयन, संवाद कौशल एवं दस्तावेजीकरण पर प्रशिक्षण दिया गया। अतिथियों ने प्रस्फुटन समितियों को ग्राम विकास की रीढ़ बताते हुए जनभागीदारी से कार्य करने का आह्वान किया। अंत में प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Related posts

राशन आपके ग्राम’ योजना के तहत खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम संपन्न मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किया हितग्राहियों से संवाद

Reva India News

महिला एवं बाल विकास विभाग की विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

कलेक्टर और एसपी ने किया लोगों को जागरूक चिलमन चौक से लालीपुर तक हुआ फ्लैगमार्च, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की दी गई समझाईश  

Reva India News

Leave a Comment