Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कृषकों के लिए पाले से बचाव व जरूरी सलाह

मण्डला 3 जनवरी 2022

उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि जिले में तापमान तेजी से कम होने से पाला पड़ने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में तापमान 4 डिग्री से. से कम होने की जानकारी मिली है। गिरावट का असर फलसों पर पाले के रूप में हो सकता है। उप संचालक कृषि मण्डला के द्वारा किसानों को सलाह दी गई है कि पाले से बचाव के उपाय करें। रात्रि में खेत की मेढ़ो पर कचरा तथा खरपतवार आदि जलाकर विशेष रूप से उत्तर-पश्चिम दिशा से धुआँ करें जिससे कि धुएँ की परत फसलों के ऊपर आच्छादित हो जाए। फसलों में खरपतवार नियंत्रण करना भी आवश्यक है क्योंकि खेत में अनावश्यक तथा जंगली पौधे सूर्य की उष्मा भूमि तक पहुँचाने में अवरोध उत्पन्न करते हैं। इस प्रकार तापमान के असर को कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। कृषि विशेषज्ञों की सलाह अनुसार शुष्क भूमि में पाला पड़ने का जोखिम अधिक होता है। उपसंचालक ने किसानों से अपील की कि फसलों में स्प्रिंकलर के माध्यम से हल्की सिंचाई करें।

Related posts

जिला प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायतों में लगेंगे रात्रि चौपाल – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने रात्रि चौपाल कार्यक्रम आयोजन के संबंध में समीक्षा की

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

रबी उपार्जन के लिए जिले में कुल 49 पंजीयन केन्द्र स्थापित पंजीयन की अंतिम तिथि 5 मार्च

Reva India News

Leave a Comment