Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी 1 नवंबर को जिला मुख्यालयों में आयोजित होंगे जिला स्तरीय कार्यक्रम

मंडला, 31 अक्टूबर 2026

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर 2026 को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समस्त संभागायुक्तों एवं जिला कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी निर्देशों के अनुसार, स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जिले की प्रमुख उपलब्धियों, गौरवशाली व्यक्तित्वों, कृषि उत्पादों एवं स्थानीय विशिष्टताओं पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जिला कलेक्टर प्रभारी मंत्री को अवगत कराएंगे तथा उनके परामर्श से कार्यक्रम को अंतिम रूप देंगे। स्थापना दिवस की रात्रि में जिला मुख्यालय स्थित प्रमुख शासकीय भवनों पर विद्युत साज-सज्जा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए संबंधित कार्यालय प्रमुख उत्तरदायी होंगे।

निर्देशों में कार्यक्रम के दौरान जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया है। इसके अंतर्गत जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, मीसाबंदियों, शहीद सैनिकों के परिजनों, उद्योगपतियों, समाजसेवियों, धर्मगुरुओं, विद्यार्थियों, अधिकारियों-कर्मचारियों तथा स्व-सहायता समूहों एवं स्टार्टअप प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।

जिला स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिए संस्कृति विभाग द्वारा भोपाल जिले को छोड़कर प्रदेश के प्रत्येक जिले को एक-एक लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय संस्कृति, पर्यटन एवं पुरातत्व समितियों तथा संबंधित विभागों के सहयोग से आयोजन संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय-सीमा में समस्त तैयारियाँ पूर्ण करते हुए स्थापना दिवस कार्यक्रमों का सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करें।

Related posts

महाप्रबंधक को सीएम हेल्पलाईन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

निवास को सीएम हेल्पलाईन के बेहतर निराकरण के लिए मिले प्रशस्ति पत्र

Reva India News

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत कोविड-19 हेतु उपयोगी 6 जॉब रोल में प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी

Reva India News

Leave a Comment