Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में करियर कार्यशाला, विद्यार्थियों को बताई वायुसेना में भर्ती की राह

मंडला, 31 अक्टूबर 2026

शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में प्रोजेक्ट संकल्प के अंतर्गत करियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें 15 एयरमैन सिलेक्शन सेंटर, भोपाल से आए वारंट ऑफिसर श्री जगवीर सिंह और सार्जेंट श्री अमान ने विद्यार्थियों को भारतीय वायुसेना में करियर बनाने के अवसरों की जानकारी दी।

सैन्य अधिकारियों ने अग्निपथ योजना और अग्निवीर वायु योजना के तहत शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक मापदंड एवं चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। पीपीटी और वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को भर्ती प्रक्रिया समझाई गई।

इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव ने विद्यार्थियों को देश सेवा के लिए सैन्य सेवाओं में जाने के लिए प्रेरित किया। करियर काउंसलर एवं मोटिवेटर श्री अखिलेश उपाध्याय ने एनडीए और सीडीएस जैसी परीक्षाओं की तैयारी एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी दी।

कार्यशाला के आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रवीण अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। अंत में विद्यार्थियों ने अधिकारियों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

Related posts

पतंजलि समिति ने किया नमन

Reva India News

कृषि यंत्र अनुदान हेतु ऑनलाईन आवेदन 26 तक

Reva India News

पोंडीमाल में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रैली निकाली गई

Reva India News

Leave a Comment