Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आरोग्यम मण्डला शिविर का लिया जायजा मंडला, 12 फरवरी 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिलेभर में आयोजित किए जा रहे
आरोग्यम मण्डला जन स्वास्थ्य शिविर की कड़ी में ग्राम पंचायत पायली बाहुर
जनपद पंचायत निवास में शिविर का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल
विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी ने इस शिविर
का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं व व्यवस्थाओं का
जायजा लिया।

श्रीमती तिवारी ने शिविर में पंजीयन काउंटर, जाँच कक्ष और दवा वितरण
केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को
निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले बच्चों के पोषण स्तर की सूक्ष्मता से जाँच
की जाए। चिन्हित कम वजन और कुपोषित बच्चों को तत्काल एनआरसी भेजने या
आवश्यक पोषण परामर्श देने के निर्देश दिए गए। गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य
डीपीओ ने शिविर में पहुंची गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण और एएनसी चेकअप
की स्थिति की समीक्षा की।

Related posts

कलेक्टर ने सावन माह के दूसरे सोमवार को माहिष्मती घाट पर की पूजा-अर्चना जिलेवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना

Reva India News

पुलिस ने गांजा तस्करों से की कुल 17 लाख 8 हजार की सम्पत्ति जब्त मोतीनाला पुलिस ने उत्तरप्रदेश के दो आरोपियों से किया 9 लाख कीमत की लगभग 90 किलो गांजा जब्त आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा के परिवहन में प्रयुक्त टीयूवी वाहन भी पुलिस ने किया जब्त

Reva India News

सुरक्षित आवागमन हेतु सड़कों के गड्ढे में भराव और क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरूस्त करें छात्रावासों के संचालन में लापरवाही बरतने पर वार्डनों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी जिले से मजदूरों का पलायन कराने वाले व्यक्तियों/एजेंटों का डाटाबेस तैयार रखें नर्मदा नदी के घाटों की मरम्मत, रंग-रोगन और सौन्दर्यीकरण किया जाएगा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सोमवार को जिला योजना भवन में आयोजित बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment