Reva India News
मंडला हमारा जिला

आधार सीडिंग का कार्य पूरा करने पंचायत स्तरीय दल गठित

मण्डला 29 सितम्बर 2020

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अन्तर्गत खाद्यान्न प्राप्त कर रहे सभी हितग्राहियों की आधार सीडिंग का कार्य समय से पूर्ण करने के लिए कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव/रोजगार सहायक (शहरी क्षेत्र में वार्ड मुहर्रिर), प्राथमिक शाला के शिक्षक, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता का दल गठित किया गया है।

कलेक्टर ने आदेशित किया है कि पंचायत सचिव/शहरी निकाय के लॉगिन में राशन मित्र पोर्टल पर आधार हेतु लंबित हितग्राहियों की उपलब्ध कराई गई सूची का प्रिंट निकालकर समस्त हितग्राहियों के आधार नम्बर संकलित कर पोर्टल में दर्ज करें। इस हेतु बच्चों के आधार नम्बर की जानकारी आँगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं प्राथमिक शाला के शिक्षक द्वारा सचिव को उपलब्ध कराई जावे। उन्होंने जिला स्तर पर ग्रामीण क्षेत्र के कार्य हेत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं शहरी क्षेत्र के लिए परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण एवं अनुविभाग स्तर पर अनुविगीय अधिकारी (राजस्व) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

Related posts

बिछिया में कोदो-कुटकी उपार्जन केंद्र पर आए किसान का शॉल-श्रीफल से स्वागत कलेक्टर ने किया उपार्जन कार्य का औपचारिक शुभारंभ

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 28 अप्रैल 2023

Reva India News

ग्राम पंचायत कजरवाड़ा में जल संरक्षण एवं पौधारोपण संबंधी बैठक आयोजित

Reva India News

Leave a Comment