Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिछिया में कोदो-कुटकी उपार्जन केंद्र पर आए किसान का शॉल-श्रीफल से स्वागत कलेक्टर ने किया उपार्जन कार्य का औपचारिक शुभारंभ

मंडला, 02 दिसंबर 2025

रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए कोदो-कुटकी खरीदी का कार्य जिले में प्रारंभ हो गया है। बिछिया में स्थापित कोदो-कुटकी उपार्जन केंद्र का कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने निरीक्षण मंगलवार को किया। उन्होंने उपार्जन केंद्र पर आए स्थानीय किसान श्री रामसनेही यादव का शॉल और श्रीफल देकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया तथा उपार्जन कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने केंद्र के सभी प्रबंधों तौल मशीनों, दस्तावेजीकरण प्रणाली, भंडारण व्यवस्था, क्वालिटी जांच की प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी के बाद अनावश्यक विलंब न हो।

विदित है कि केंद्र में कोदो का खरीदी मूल्य ग्रेड “ए” – 2500 रुपये प्रति क्विंटल, तथा कुटकी का खरीदी मूल्य ग्रेड “ए” – 3500 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। खरीदी की क्रय-अवधि 1 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक निर्धारित है। केंद्र प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किसानों से उपज खरीदेगा। इस अवसर पर एसडीएम सोनाली देव, उप संचालक कृषि श्री अश्वनी झारिया सहित कृषि विभाग और संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

12वीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता आयोजित

Reva India News

जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें – कलेक्टर श्री मिश्रा कृषि विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

शासकीय आईटीआई मंडला में अप्रेंटिसशिप मेला संपन्न

Reva India News

Leave a Comment