Reva India News
मंडला हमारा जिला

2 लाख 48 हजार किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड देने की मुहिम चलाया जा रहा है

मण्डला 29 सितम्बर 2020

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार जिले के समस्त पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत 2 लाख 48 हजार किसानों को केसीसी जारी करने का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित एवं राष्ट्रीयकृत बैंकों के द्वारा सघन कार्य किया जा रहा हैं। उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विभाग ने बताया कि क्रेडिट कार्ड से मिलने वाले ऋण की ब्याज दर काफी कम होगी सरकार इस वित्त वर्ष में सस्ता कर्ज किसानों को बाटने जा रही है, किसान क्रेडिट कार्ड से खाद, बीज, आदि के लिये असानी से कर्ज मिल जाता है। वेबसाइट के जरिये घर बैठे फार्म डाउनलोड कर (https//pmkisan.gov.in) इस वेबसाइट में फॉर्मर टैब के दाई ओर डाउनलोड के.सी.सी.फार्म का विकल्प दिया गया है। इसके जरिये किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिये फार्म डाउनलोड कर सकते है, फार्म को पिं्रट करने के बाद इसे भरना पड़ेगा उसके बाद किसान अपने करीब स्थित कामर्शियल बैंक में यह फार्म भरकर जमा कर सकता है। किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज की दर 4 फीसदी है किसान 4 फीसदी की ब्याज दर पर सिक्योरटी के बिना 1.60 लाख रूपये तक का लोन ले सकते है, समय पर भुगतान करने पर लोन राशि 3 लाख रूपये तक बढाया जा सकता है।

Related posts

कलेक्टर ने किया मेडीकल कॉलेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

नवागत सीएमएचओ डॉ. डी.जे. मोहन्ती ने पदभार संभाला जिला चिकित्सालय एवं सीएचसी बीजाडांडी का किया निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment