Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आर्थिक सहायता स्वीकृत

मण्डला 7 नवम्बर 2020
सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण अनुविभागीय दण्डाधिकारी मंडला द्वारा कुल 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरखापा निवासी बैसाखी बाई की 24 जुलाई 2020 को जहरीले सर्प के काटने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारसान के रूप में रविन्द्र कुमार पिता विजेन्द्र कुमार ग्राम सेमरखापा निवासी को कुल 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार ग्राम टिकराटोला निवासी पप्पू की 21 जुलाई 2020 को जहरीले सर्प के काटने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारसान के रूप में पिता नंदकिशोर ग्राम टिकराटोला निवासी को कुल 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह राशि संबंधितों के बैंक खाते में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

19766 किसानों से 1096162.46 क्विंटल धान की खरीदी

Reva India News

विद्या महाशक्ति पीठ का चल समारोह आज  

Reva India News

सभी जिला अधिकारी दिए गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक पालन करें – सीईओ

Reva India News

Leave a Comment