Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोविड-19 टीकाकरण का ड्रॉय रन सम्पन्न

मण्डला 8 जनवरी 2021
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जानकारी दी कि 8 जनवरी 2021 को जिले के अधीनस्थ तीन स्वास्थ्य संस्थाओं (जिला चिकित्सालय के अंतर्गत जीएनएम टेªेनिंग सेंटर, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मण्डला एवं सिविल अस्पताल नैनपुर) में कोविड-19 टीकाकरण अभियान का ड्रॉय रन प्रातः 9 से 11 बजे तक किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वाय.के. झारिया ने जानकारी दी कि कोविड-19 टीकाकरण के ड्रॉय रन अंतर्गत 5 सदस्यों के दल का गठन किया गया, जिसमें 1 वेक्सीनेटर एवं 4 वैक्सीनेशन अधिकारी थे, एवं तीन कमरें तैयार किये गये थे, जिसमें एक वेटिंग कक्ष, दूसरा टीकाकरण कक्ष एवं तीसरा ऑब्जरवेशन कक्ष बनाया गया था। वेटिंग कक्ष में चयनित हितग्राही को बैठाये जाने के लिये, टीकाकरण कक्ष में टीकाकरण करने के लिये एवं ऑबजरवेशन कक्ष टीकाकरण पश्चात् हितग्राही को 30 मिनिट तक निगरानी में रखे जाने के लिये था। तीनों स्वास्थ्य संस्थाओं के अंतर्गत कुल 75 हितग्राही को टीकाकरण लगाने का ड्राय रन किया गया।
जिला चिकित्सालय के अंतर्गत जीएनएम टेªनिंग सेंटर मंे एक हितग्राही एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत दो हितग्राही को ए.ई.एफ.आई. रिपोर्ट कर ड्रॉय रन करतें हुये 108 को सुबह 11 बजे कॉल किया गया, 11.18 मिनिट में बम्हनी लोकेेशन एंबुलेंस वाहन क्रमांक 7117 से रिफर किया गया। ड्रॉयरन के दौरान आर.आई.सेल भोपाल से डॉ राम, एवं जबलपुर से निहार दिवान के द्वारा मॉनीटरिंग की गई। ड्रॉय रन कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डीएचओ-1, डीएचओ-2, जिला टीकाकरण अधिकारी, मेडिकल ऑफीसर, डिप्टी मीडिया, सिस्टर ट्यूटर, व्हीसीसीएम, आरआरडीएम, शहरी स्वास्थ्य केंद्र के बीईई, सुपरवाइजर, एएनएम, आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

ग्राम पंचायत मवई में आयोजित आयुष्मान कैम्प का निरीक्षण

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों का किया निरीक्षण

Reva India News

अवैध शराब बिक्री पर भपसा में हुई कार्रवाई महिलाओं ने जनसुनवाई में कलेक्टर को बताई थी समस्या

Reva India News

Leave a Comment