Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस ’’युवा दिवस’’ के उपलक्ष्य में 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार का होगा आयोजन

मण्डला 10 जनवरी 2021

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस 12 जनवरी को प्रतिवर्ष की भांति ’’युवा दिवस’’ के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले विद्यार्थी, शिक्षक, जन सामान्य तथा गणमान्य नागरिक अपने-अपने घरों में ऑनलाईन रेडियो प्रसारण के माध्यम से सूर्य नमस्कार करेंगे। आनलाईन सूर्य नमस्कार कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से 9.45 बजे के मध्य किया जायेगा। मान. मुख्यमंत्री जी का संबोधन रेडियो के माध्यम से प्रसारित कया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्व वर्षों की भॉति पूरे प्रदेश में रेडियो के माध्यम से एक संकेत पर सम्पन्न होगा। सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का विवरण कक्षा 6वीं की सहायक वाचन में भी दिया गया है। सूर्य नमस्कार के दौरान विद्यार्थियों द्वारा इसका उपयोग किया जा सकता है।

सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में किसी भी संस्था अथवा छात्र/छात्रा का भाग लेना पूर्णतः स्वैच्छिक होगा। महामारी के कारण इस वर्ष शालाओं में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा।

Related posts

5 फरवरी से 5 मार्च तक होगा गेहूँ उपार्जन के लिए पंजीयन

Reva India News

जिले के समस्त मैगजीन लाइसेंस धारकों एवं संचालकों की बैठक आयोजित विस्फोटक नियम के पालन एवं सुरक्षा मानकों के अनुपालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Reva India News

*संत श्री शिरोमणि जी सेन महाराज की जयंती पर नगर में हुए अनेक कार्यक्रम* 

Reva India News

Leave a Comment