Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भाजपा ने रक्तदान कर किया सेवा संकल्प अभियान का आगाज .भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के साथ कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

मंडला। यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ सेवा, समर्पण और जनसेवा के साथ किया। अभियान के प्रथम दिन गुरुवार, 17 सितंबर को जिला अस्पताल में रक्तदान महाभियान आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रक्तदान किया। जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष जयदत्त झा, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भावना साहू सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिविर में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने स्वयं रक्तदान कर कार्यकर्ताओं को सेवा का संदेश दिया। जिला अध्यक्ष को स्वयं रक्तदान करते देखकर कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान के लिए आगे आकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है जिसके माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में योगदान दिया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा और जनकल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सहयोग की भावना को पहुंचाना है।

महिष्मति घाट पर 25 हजार दीपों से हुआ भव्य दीप प्रज्ज्वलन

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार देर शाम नगर के महिष्मति घाट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिष्मति घाट पर लगभग 25 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के विभिन्न घाटों पर भी दीप प्रज्वलित किए गए। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिलेभर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंचकर सेवा कार्यों में सहभागी बनेंगे। रक्तदान शिविर एवं दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम के दौरान भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

पॉलीटेक्निक मण्डला में संस्था स्तरीय प्रवेश प्रारंभ  

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका की अनंतिम सूची का प्रकाशन

Reva India News

Leave a Comment