Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने वनमंडल अधिकारी कार्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया

मंडला 14 सितंबर 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने शनिवार को वनमंडल कार्यालय परिसर मंडला में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान पर पूरे प्रदेश में सभी नागरिक, विभाग, समाजसेवी और स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अभियान में सभी प्रदेश वासियों को एक पेड़ मां के नाम लगाने और उसकी सुरक्षा करने को कहा है। जिससे प्रधानमंत्री जी के संकल्प को पूरा किया जा सके। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा भी एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सुश्री शशि पटेल, जिला भाजपा मंत्री श्रीमती अनिता तिवारी, श्री असीम श्रीवास्तव प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख भोपाल, डॉ. यू.के. सुबुद्धि प्रधान वन संरक्षक विकास भोपाल, श्री कमल अरोरा वन संरक्षण मध्यवृत जबलपुर, श्री निथ्यानन्दम एल. वन मंडलाधिकारी पश्चिम सामान्य वन मंडल मंडला सहित वन विभाग का अमला मौजूद थे।

Related posts

मंडला जिला पंचायत सीईओ ने घुघरी में जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया

Reva India News

जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की समीक्षा बैठक 16 अगस्त को  

Reva India News

ग्राम इंद्री प्रशासन आपके द्वार जनसेवा शिविर का आयोजन शिविर में 560 आवेदन आए, 98 का हुआ त्वरित निराकरण

Reva India News

Leave a Comment