Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब तश्करी पर की गयी कार्यवाही

मण्डला 13 जनवरी 2021

जिला आबकारी अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरैना जिले में जहरीली शराब से हुई व्यापक जनहानि को दृष्टिगत रखते हुए एवं ऐसी घटना की पुनरावृत्ति जिले में न हो इस हेतु जिला कलेक्टर हर्षिका सिंह के आदेशानुसार गठित किये गये दल एवं जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत् आबकारी उपनिरीक्षक इन्दु उपाध्याय के नेतृत्व पर आबकारी टीम मण्डला द्वारा लगातार विभिन्न संदिग्ध इलाकों में दबिश कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही के दौरान ग्राम गोंझी में नर्मदा किनारे स्थित 4 अड्डों पर छापामार कार्यवाही की गयी। इन अड्डों में 550 प्लास्टिक के डिब्बों में भरे लगभग 3300 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया। बरामद महुआ लाहन की कीमत रूपये 198000/- आंकी गयी है। क्षेत्र में नर्मदा किनारे पानी की प्रचुरता के कारण शराब बनाने की अनुकूल परिस्थितियाँ हैं, साथ ही घना जंगल होने के कारण महुआ लाहन आसानी से छिपाते हैं। इस घने जंगल का फायदा उठाकर आरोपी आबकारी टीम को आते देख मौके से फरार हो गये।

लावारिस रूप से मिले महुआ लाहन के लिये मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के अन्तर्गत 4 प्रकरण कायम किये गये। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक गिरिजा धुर्वे, शैली सैयाम एवं सर्वेश नागवंशी तथा आबकारी मुख्य आरक्षक हरे सिंह उईके एवं आबकारी आरक्षक सतपाल मरावी, केशव हिड़ाऊ, महेश पटेल, शकुन्तला सैयाम एवं ममता बैरागी उपस्थित रहे साथ ही इस कार्यवाही में वाहन चालकों का भी सहयोग रहा। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम हेतु कार्यवाही निरन्तर जारी रखी गयी है।

Related posts

एनएसएस और यूथ क्लब ने किया धरती का श्रृंगार

Reva India News

अफवाहों पर न आएं, सभी वैक्सीनेशन कराएँ – दीपक सोनी  

Reva India News

100 महिलाओं को दिए गए 1100 पौधे नारायणगंज के चिरईडोंगरी सेक्टर में नवांकुर सखियों ने निकाली हरियाली यात्रा

Reva India News

Leave a Comment