Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

छात्राओं ने प्राप्त किया सफल उद्यमी बनने प्रशिक्षण

मण्डला 14 जनवरी 2021

म.प्र. आत्मनिर्भर हो इस परिकल्पना को साकार बनाने की पहल करते हुए शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मण्डला में डिप्लोमा प्राप्त कर रही अंतिम वर्ष की छात्राओं जो कि अनुसूचित जनजाति वर्ग से है, के लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय इन्दौर के माध्यम से उद्यमिता विकास पर दिनांक 11 से 13 जनवरी 2021 तक त्रि-दिवसीय गुगल मीट बेबीनार का आयोजन किया गया, जिससे कि ये छात्राएँ स्वरोजगार प्राप्त कर आत्म निर्भरता की ओर बढे। इस बेबीनार में विशेषज्ञों द्वारा मण्डला जिले के लिए कौन से उद्योग उपयुक्त होंगे, क्या-क्या संसाधन उपलब्ध हैं, उद्योग या व्यावसाय लगाने के लिए क्या आवश्यकताएँ होंगी और इसके लिए किन-किन विभागों से सहायता प्राप्त होगी। विशेषज्ञों ने किसी उद्योग के लिए प्राजेक्ट रिपोर्ट कैसे तैयार किया जाय का प्रशिक्षण दिया। यह कार्यक्रम संस्था प्राचार्य श्री आर0 के0 परोहा के सफल निर्देशन में संपादित किया गया। एमएसएमई के ओर से डी सी साहू, ज्वाइंड डायेक्टर एमएसएमई इंदौर, डॉ नीलेश पांडे प्राचार्य हितकारणी महिला महाविद्यालय जबलपुर, पंकज ब्यास हेड ट्रेनर बीजा इन्दौर पनीत खंडेलवाल, उद्यमिता इन्दौर, गौरव गोयल एडी एमएसएमई इन्दौर ने व्याख्यान देकर उद्यमिता की सारगर्भित जानकारी प्रदान की। स्वयं संस्था प्रमुख ने भी प्रेरणा दायक उद्बोधन से छात्राओं का सफल उद्यमी बनने में उत्साहवर्धन किया। संस्था की ओर से एमएसएमई एवं समस्त विशेषज्ञों का आभार डॉ. कल्पना चंसोरिया चयन ग्रेड व्याख्याता रसायन शास्त्र, द्वारा व्यक्त किया गया।

Related posts

करेगांव एवं हर्राटीकुर में आयोजित आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण

Reva India News

एफएसटी संबंधी प्रशिक्षण आज

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का समुचित उपचार के निर्देश दिए इस महामारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समुचित प्रबंध किया गया है जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार हेतु दवाइयाँ और स्वस्थ्य विभाग का अमला मौजूद है

Reva India News

Leave a Comment