Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

करेगांव एवं हर्राटीकुर में आयोजित आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण

मंडला 24 अक्टूबर 2024

सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने ग्राम पंचायत करेगांव एवं हर्राटीकुर में आयोजित आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए प्रत्येक व्यक्ति का बेहतर उपचार करते हुए आवश्यकतानुसार दवाईयों का वितरण सुनिश्चित करें। सीईओ जिला पंचायत ने शिविर में शेष बचे पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने शिविर में ग्रामीणों से चर्चा करते हुए 12 प्रकार की स्वास्थ्य जाँच की जानकारी दी। इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत मोहगांव अजीत बर्वा, सहायक यंत्री राहुल मंडराहा सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

परिरूद्ध विचाराधीन बंदी अजीत पटेल की उपचार के दौरान मृत्यु

Reva India News

कलेक्टर एवं एसपी ने लिया मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

Reva India News

57 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

Leave a Comment