Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आरटीओ और यातायात पुलिस ने वाहनों में लगाए रेडियम सड़क दुर्घटनाओं को रोकने चालकों को किया जागरूक

मण्डला 24 जनवरी 2021

32 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के चलते परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं इसी क्रम में रविवार को आरटीओ एवं यातायात पुलिस के द्वारा सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों में रिफ्लेक्टर रेडियम लगाए गए। दुर्घटनाओं को रोकने हेतु वाहन चालकों को समझाइश दी गई एवं जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरण किए गए। आरटीओ विमलेश गुप्ता ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम कर रही है इसके अंतर्गत शहर में विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम एवं अभियान चलाए जा रहे हैं।

 

अधिकारियों ने बताया सीट बेल्ट लगाने का सही तरीका

 

जागरूकता अभियान के दौरान कुछ कार चालकों ने सीट बेल्ट सही तरीके से नहीं पहना था, जिन्हें आरटीओ विमलेश गुप्ता एवं ट्रैफिक सूबेदार योगेश राजपूत ने सीट बेल्ट पहनने का सही तरीका बताया। वाहन चालकों को अपने साथ-साथ परिवार की सुरक्षा  हेतु भी समझाइश दी गई एवं चालक के अतिरिक्त सभी यात्रियों को सीट बेल्ट पहनने के लिए बताया गया।

Related posts

10 जून को जिले में 2.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई

Reva India News

कृषक उत्पादों को ऑनलाईन मार्केटिंग से जोड़ें कृषि उत्पादक संगठनों का जिला स्तरीय निगरानी बैठक संपन्न

Reva India News

पोषण माह: पौष्टिक खाद्य पदार्थों एवं स्वदेशी खिलौने की जागरूकता शिविर

Reva India News

Leave a Comment