Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिए 20 फरवरी तक होंगे पंजीयन

मण्डला 24 जनवरी 2021

रबी विपणन वर्ष 2021-22 में गेंहूं उपार्जन के लिये पंजीयन किया जाना है। किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने एवं उन्हें बिचोलियों व दलालों के शोषण से बचाने के लिये म.प्र. शासन द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष 2021-22 में गेंहू का समर्थन मूल्य 1975 रु प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिये 25 जनवरी 2021 से 20 फरवरी 2021 तक समय प्रातः 9 बजे से सायं 7 बजे तक किसान निम्नानुसार केद्रों पर पंजीयन करा सकते हैं। कृषक पंजीयन केंद्रों पर जाकर अपनी फसल का पंजीयन करायें और उपज का विक्रय करें एवं उपज का सही दाम पायें।

Related posts

जब वर्षा चार इंच हो जाये तब किसान फसलों की बोनी करें

Reva India News

शासकीय आईटीआई में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन 16 तक

Reva India News

14 एवं 15 अगस्त को सार्वजनिक एवं राष्ट्रीय भवनों पर रोशनी के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment