Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिला सशक्तिकरण एवं विधिक जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न

मंडला, 4 अप्रैल 2026

ग्राम पंचायत मक्के, जनपद नैनपुर में गुरूवार को ’हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन योजना’ अंतर्गत महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013, शी-बॉक्स पोर्टल एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले द्वारा बाल विवाह निषेध, महिलाओं की सुरक्षा, शासन की योजनाओं एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा आई.ई.सी. सामग्री वितरित की गई। साथ ही टिकाऊ खेती, पशुपालन एवं कौशल विकास योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

पैरालीगल वॉलेंटियर श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने निःशुल्क विधिक सहायता एवं टोल-फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related posts

परिवहन विभाग ने चलाया विशेष चैकिंग अभियान

Reva India News

नगर पालिका के टाउनहॉल में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित  

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 29 फरवरी 2024

Reva India News

Leave a Comment