Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सशक्त वाहिनी योजना के तहत युवतियों को मिलेगा प्रशिक्षण

मण्डला 7 फरवरी 2021

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार बेटी बचाओं अभियान अंतर्गत ’सशक्त वाहिनी योजना के तहत पुलिस भर्ती में चयन हेतु लिखित एवं शारीरिक प्रवीणता की तैयारी हेतु युवतियों एवं बालिकाओं को प्रोत्साहन तथा प्रशिक्षण दिये जाने के संबंध में निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों के चयन प्रकिया के अंतर्गत बालिका कम से कम 12 वीं पास (इच्छुक बालिका) होना चाहिये जिसकी लम्बाई 158 सेंटीमीटर या उससे अधिक हों। अनारक्षित अभ्यार्थियो के लिये आयु 18 से 28 वर्ष तथा आरक्षित वर्ग की आयु में उच्चतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट होने के कारण 30 वर्ष की महिलाओं का चयन किया जा सकता हैं।

’सशक्त वाहिनी’ के तहत 40 युवतियों एवं बालिकाओं का पुलिस भर्ती के अंतर्गत लिखित एवं शारीरिक प्रवीणता की तैयारी हेतु चयन किया जायेगा। अभ्यार्थियों की प्रशिक्षण व्यवस्था, लिखित परीक्षा (प्रथम चरण) की तैयारी के लिये जिले स्तर पर कलेक्टर के निर्णयानुसार तथा उपलब्धतानुसार रिसोर्स पर्सन के द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। चयनित हितग्राहियों को ऑनलाईन परीक्षा की तैयारी के लिये तीन माह तक प्रतिदिन दो घंटे तक कक्षाओं का संचालन किया जायेगा। शारीरिक प्रवीणता की तैयारी के लिये जिले स्तर पर पुलिस विभाग की आधारभूत संरचना का उपयोग करते हुये कमांडेट होमगार्ड द्वारा प्रतिदिन 1 घंटे का प्रशिक्षण इन चयनित युवतियों एवं बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि विज्ञप्ति प्रकाशित दिनांक से 10 दिवसों तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र में जमा किये जायेगें। अधिक जानकारी एवं आवेदन पत्र हेतु कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी मण्डला प्रथम तल जिला पंचायत परिसर मण्डला में संपर्क किया जा सकता हैं।

Related posts

नवीन जेल बिल्डिंग निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का आवंटन कराएं- कलेक्टर

Reva India News

जनकल्याण शिविरों के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ: सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते

Reva India News

उद्यानिकी विभाग योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment