Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उद्यान विभाग में रिसोर्स पर्सन हेतु आवेदन आमंत्रित अंतिम तिथि 12 फरवरी

मण्डला 10 फरवरी 2021

सहायक संचालक उद्यानिकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री सूक्ष्म, खाद्य उन्नयन योजना (पीएम एफएमई स्कीम) अंतर्गत योजना के दिशा-निर्देशानुसार जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति का गठन मण्डला जिले में किया जा चुका है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला एवं क्षेत्रीय स्तर पर लाभार्थियों को हैण्ड होल्डिंग सहायता उपलब्ध कराने के लिये रिसोर्स पर्सन (फेसिलेटर) का चयन किया जाना है। रिसोर्स पर्सन (फेसिलेटर) के लिए निम्नानुसार योग्यता एवं कार्य निर्धारित है।

 

जिला रिसोर्स पर्सन हेतु योग्यताएँ

 

अभ्यर्थी के पास ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय या संस्थान से खाद्य प्रौद्योगिकी या खाद्य इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री, खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को प्रौद्योगिकी उन्नयन, नए उत्पादों के विकास, गुणवत्ता आश्वासन, खाद्य सुरक्षा प्रबंधन के संबंध में परामर्शी सेवाएं प्रदान करने का 3-5 वर्ष का अनुभव, यदि खाद्य प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में योग्य व्यक्ति उपलब्ध न हो तो खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, बैंकिंग या डीपीआर तैयार करने और ट्रेनिंग में अनुभव रखने वाले व्यक्तियों का चयन किया जा सकता है। प्रथम प्राथमिकता फ्रुड टेक्नॉलाजी में अनुभव के साथ डिप्लोमा/डिग्री धारक आवेदक को दी जायेगी, द्वितीय प्राथमिकता फ्रुड टेक्नॉलाजी में डिप्लोमा/डिग्री अनुभव रहित वाले आवेदक को दी जायेगी एवं तृतीय प्राथमिकता कृषि में डिग्री के साथ फ्रुड टेक्नॉलाजी अनुभव रखने वाले एवं डी.पी.आर. बनाने में सक्षम आवेदक को दी जायेगी।

 

रिसोर्स पर्सन के कार्य

 

रिसोर्स पर्सन, एकल उद्योगों एवं समूहों को डीपीआर तैयार करने, बैंक से ऋण लेने, एफएसएसएआई के खाद्य मानकों, उद्योग आधार, जीएसटी आदि सहित आवश्यक पंजीकरण एवं लाइसेंस प्राप्त करने में सहायता जैसी हैंड होल्डिंग सेवाएँ प्रदान करेंगे। प्रत्येक लाभार्थी को उपलब्ध कराई गई सहायता के आधार पर रिसोर्स पर्सन का भुगतान, बैंक से ऋण की स्वीकृति के 20,000 रूपये की दर से भुगतान किया जाएगा। 50 प्रतिशत का भुगतान बैंक ऋण की स्वीकृति के पश्चात् किया जाएगा और शेष 50 प्रतिशत का भुगतान उद्योग को जीएसटी एवं उद्योग आधार पंजीकरण प्राप्त होने तथा एफएसएसएआई मानकों के अनुपालन, परियोजना के इम्प्लीमेंटेशन तथा ट्रेनिंग प्रदान करने के पश्चात किया जाएगा।

इच्छुक उम्मीादवारों से आवेदनमय दस्तोवेज के कार्यालय सहायक संचालक उद्यान, बंजर क्लब के पास, सिविल लाईन मण्डला में अंतिम तिथि 12 फरवरी 2021 को शाम 5 बजे तक ऑफलाईन स्वीकार किये जायेंगे। रिसोर्स पर्सन नियुक्तम करने का अंतिम निर्णय जिला स्तरीय गठित समिति का होगा जो सभी को मान्य होगा। अधिक जानकारी के लिए सहायक संचालक उद्यान से संपर्क करें। संपर्क नंबर 9424371184, 7247618101, 9424632639 है। आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय सहायक संचालक उद्यान मण्डला से कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है।

Related posts

मंडला में सीवरेज परियोजना प्रगति पर

Reva India News

गणतंत्र दिवस शुभकामना संदेश जनपद उपाध्यक्ष मंडला संदीप सिंगौर

Reva India News

गहन पुनरीक्षण के तहत स्टेंडिंग कमेटी की बैठक-सह-प्रेस वर्ता आज

Reva India News

Leave a Comment