Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मध्य प्रदेश टूरिज्म मंडला का रिसोर्ट 90 वर्षों की लीज पर निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने किया विरोध

मध्य प्रदेश पर्यटन मोटल गाजीपुर मण्डला में संचालित है। जो कि मेरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आता है। संज्ञान में आया है कि उक्त पर्यटन मोटल के संचालन हेतु ठेकेदार को 90 वर्षों के लिए लीज पर देने हेतु निविदा जारी की गई है। जिसका NIT No. 833/MPT दिनांक 23/12/2020 में प्रकाशित किया गया है।

मण्डला जिले में एक मात्र शासकीय पर्यटन मोटल है जहां पर कान्हा नेशनल पार्क, सहस्त्रधारा जल प्रपात, रामनगर प्राचीन किले, काला पहाड़ आदि ऐतिहासिक दार्शनिक स्थाल हैं जिन्हें देखने आये सैलानी एवं व्ही0आई0पी0 ठहरते हैं,

सतत लाभ के बाद भी इसको बेचना या निजी पार्टियों को देना आश्चर्य भरा निर्णय है,
13 वर्षों से 1.50 करोड़ के फायदे पर रहा है। फिर भी उक्त मोटल को 90 वर्षों की लीज में निजी हा‍थों पर देने की प्रक्रिया चल रही है। पूर्व में भी निजी हाथों में देने के टेंडर जारी हुए थे, जिसको हमारे द्वारा विवेक तनखा जी को बोलकर उसका टेंडर रुकवाया था, अब फिर भोपाल में में बैठकर बिना लोकल प्रतिनिधि और प्रशासन के संज्ञान के निजी हाथों में देने कि पूरी तैयारी कर किसी ग्वालियर की पार्टी को 3 करोड़ में टेंडर मिला हे पता चला है,

यदि एमपीटी को निजी हाथों पर दिया जाता है तो द्वारा शासन द्वारा निर्धारित की गई शुल्का से अतिरिक्त राशि की वसूली किये जाने संभावनाएं होगी। जैसाकि आए दिन समाचार पत्रों के माध्यम से ठेकेदारों द्वारा मनमानी वसूली की खबरें प्रकाशित होती है। ऐसी स्थिति में मण्डला जिले की छवी धूमिल हाने की संभावनाएं रहेगी तथा मोटल में कार्यरत सैकड़ों कर्मचारी बेरोजगार हो जायेगें।

हम किसी भी स्थिति में लाभ में चल रहे मंडला के एक मात्र मोटल एम पी टी को निजी पार्टियों को देने का जोरदार विरोध करते हुए ना ऐसा होने देंगे ना बिना सहमति होने पर इसे निजी पार्टीयों को चलाने देंगे,

मंडला की बुद्धिजीवी जनता और प्रशासन से इस हेतु सहयोग और समर्थन चाहता हूं,

एक बहुत बड़ी साजिश के तहत् भोपाल से ही कुछ रसूखदार लोग अधिकारियों से मिलकर लाभ में चल रहे संपत्ति को भी घाटा बताकर अपने लोगों को लाभ पहुंचाने में लगे हैं और कई बड़ी बड़ी संपत्तियों को निजी पार्टीयों को दिला दिया।

अत: उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश पर्यटन मोटल मण्डला को लीज पर देने हेतु जारी की गई निविदा तत्काल निरस्त किया जावे।

डॉ अशोक मर्सकोले,,,
विधायक निवास
जिला मंडला
7000636704, 9425862845

Related posts

15 जनवरी के बाद नहीं होगी धान की खरीदी

Reva India News

दूर से अभिवादन करें, न किसी से हाथ मिलायें, न गले मिलें कोविड संक्रमण से बचने अनुकूल व्यवहार जरूरी

Reva India News

नर्मदा जयंती पर नामदेव परिवार ने भेंट की चुनरी

Reva India News

Leave a Comment