Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घुघरी क्षेत्र में प्रशासनिक टीम का निरीक्षण, विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

मंडला, 6 मई 2026

जिले के घुघरी क्षेत्र में एसडीएम घुघरी श्री सचिन जैन एवं जनपद पंचायत मोहगांव के सीईओ श्री कमल रंधावा द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का आंकलन किया गया।

ग्राम पंचायत सिंगारपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही अमृत सरोवर का अवलोकन किया गया। इस दौरान आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ड्रेगन फ्रूट की खेती एवं पॉलीहाउस तकनीक का भी निरीक्षण कर संबंधित जानकारी प्राप्त की गई।

इसके पश्चात ग्राम पंचायत देवगांव में आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया, जहां व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।

ग्राम पंचायत चुभावल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों का निरीक्षण किया गया तथा हितग्राहियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। साथ ही शौचालय निर्माण कार्यों का अवलोकन कर उनकी प्रगति की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर हितग्राहियों तक पहुंच सके।

Related posts

परीक्षा पर चर्चा: बोर्ड परीक्षा के लिए प्रश्नों के उत्तर कैसे तैयार करें ?

Reva India News

धान उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की अवधि 21 सितम्बर तक

Reva India News

बरसात के दिनों में दस्त, डायरिया रोग से कैसे अपना बचाव करें

Reva India News

Leave a Comment