Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही जारी

मण्डला 12 फरवरी 2021

मण्डला जिले में अवैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत् कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम के मार्गदर्शन में आबकारी टीम मण्डला द्वारा लगातार जिले के विभिन्न संदिग्ध इलाकों में मदिरा के अवैध निर्माण एवं विक्रय को प्रतिबंधित करने हेतु दबिश की कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही के दौरान विगत दिवसों में मण्डला शहरी क्षेत्र इसके अतिरिक्त चाबी, घुघरी एवं नारायणगंज क्षेत्र में संदिग्ध स्थानों तथा होटलो एवं ढाबों की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान अवैध रूप से संग्रहित 25 नग विदेशी मदिरा एवं 07 नग बीयर तथा उक्त के अतिरिक्त 143 लीटर हाथभट्टी शराब एवं 625 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त की गयी एवं आबकारी अपराध में संलिप्त 17 आरोपियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के अन्तर्गत प्रकरण कायम किये गये है।

अवैध शराब के विरूद्ध जारी अभियान के तहत् 12 फरवरी को आबकारी टीम द्वारा नैनपुर क्षेत्र में अवैध शराब के अड्डों पर छापामार कार्यवाही की गयी। इस दौरान 10 लीटर महुआ हाथभट्टी शराब एवं 515 किलोग्राम महुआ लाहन लावारिस रूप से बरामद की गयी। मौके पर उपस्थित 02 आरोपियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही लावारिस रूप से मिले महुआ लाहन के लिये मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)च के अन्तर्गत 02 प्रकरण कायम कर मौके पर नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमति इन्दु उपाध्याय, श्रीमति शैली सैयाम, श्रीमति गिरिजा धुर्वे एवं श्री सर्वेश नागवंशी तथा आबकारी मुख्य आरक्षक दुर्जन सिंह कुलेश, आबकारी आरक्षक विजय कमलेश, बिहारी साहू, केशव हिड़ाऊ, राजेन्द्र खाण्डेलकर, ईशुलाल मर्सकोले, ममता बैरागी, शकुन्तला सैयाम उपस्थित रहे। जिले में विशेष अभियान के तहत् शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी नजर रखते हुए अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम हेतु कार्यवाही निरन्तर जारी रखी गयी है।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 5 जुलाई 2023

Reva India News

ब्रह्माकुमारी बहनों ने 148 वीं बटालियन, सीआरपीएफ में पुलिस जवानों को बाँधा रक्षासूत्र

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने किया निरीक्षण 14 अगस्त को आरडी कॉलेज प्रांगण में आयोजित होगा मुख्य कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment